नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने पर दिए बयान के कांग्रेस नेताओं ने उन पर हमले तेज कर दिए हैं। पहले राशिद अल्वी ने खुर्शीद को घर को आग लगाने वाला करार दिया और अब लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी सीख देते हुए कहा कि राहुल पर दिए बयान को लेकर कहा कि उन्हें बाहर बोलने की बजाय पार्टी के भीतर ही अपनी राय रखनी चाहिए।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि खुर्शीद को पार्टी के स्तर पर सभी मुद्दे रखने चाहिए। पार्टी जब राज्यों में चुनाव के लिए उतरने वाली है। तब इस तरह की टिप्पणियां कांग्रेस को फायदा नहीं पहुंचाएगी। बाहर बयानबाजी करने की बजाय खुर्शीद को अपनी राय पार्टी के भीतर ही जाहिर करनी चाहिए।’
रंजन चौधरी ने कहा कि सलमान खुर्शीद के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान का समर्थन नहीं करते हैं। चौधरी ने आगे कहा कि कई मौकों पर राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह मानते हैं कि कांग्रेस की हार के लिए अध्यक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है। इसी विचार के तहत उन्होंने पार्टी प्रेजिडेंट के पद को छोड़ने का फैसला लिया।
Leave a Reply