भोपाल । ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘जनादेश को स्वीकार करते हुए और जिम्मेदारी लेते हुए मैंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के महासचिव पद से अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंप दिया है।
मुझ पर यकीन कर यह जिम्मेदारी देने और पार्टी की सेवा करने का अवसर देने हेतु मैं उनको (राहुल गांधी) धन्यवाद देता हूं।’ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 8-10 दिन पहले भेजा था। उन्होंने कहा, ‘मैंने आज इस्तीफा नहीं दिया है।
‘लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से ही कांग्रेस खेमे में उठापटक का दौर चल रहा है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी का इस्तीफा और अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उन्हीं की राह निकल पड़े हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया और इस बात की जानकारी अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से साझा की।
Accepting the people’s verdict and taking accountability, I had submitted my resignation as General Secretary of AICC to Shri @RahulGandhi.
I thank him for entrusting me with this responsibility and for giving me the opportunity to serve our party.
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) July 7, 2019
बता दें कि कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी नियुक्त किया था। हालांकि, तमाम दांव खेलने के बावजूद कांग्रेस को यूपी समेत पूरे देश से निराशा ही हाथ लगी। यूपी से कांग्रेस महज एक सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई।
हार के आंकड़ों को देखने के बाद राहुल गांधी ने कई दिग्गज नेताओं की कार्यशैली पर सवाल भी खड़े किए थे। मिलिंद देवड़ा ने भी दिया इस्तीफा उधर, लोकसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए कुछ घंटे पहले ही मुंबई पार्टी अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफा देने के बाद मिलिंद ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाने की आशा करते हैं। देवड़ा ने इस साल के आखिर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं की सदस्यता वाली एक अस्थाई समिति गठित करने की सिफारिश की है।
Leave a Reply