कांग्रेस प्रार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव बने रविन्द्र,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : कांग्रेस प्रार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग के उत्तर प्रदेश सचिव बनाए जाने का बाद कुशीनगर के कसया मे प्रथम आवगमन पर रविन्द्र उर्फ राधे विश्वकर्मा का कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा फूल माल पहनाकर भव्य स्वागत करने के साथ बधाईया दिया गया।

बता दे आपको कुशीनगर जनपद के कसया निवासी रविन्द्र उर्फ राधे विश्वकर्मा को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ललू द्वारा पिछड़ा वर्ग के यूपी प्रदेश सचिव बनाया गया है। गुरुवार को रविन्द्र उर्फ राधे के प्रथम आवगमन पर कसया मे कांग्रेस पंचानन मिश्रा, राधा कृष्ण, पप्पु मद्देशिया, जितेंद्र विश्वकर्मा, अनिल, रिसी रत्नेश वारिस अली प्रभात शर्मा संतोष अजित आदि द्वारा सचिव को फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और उन्हे लडडू खिलाकर बधाईयां दी गई।

रविन्द्र उर्फ राधे ने कहा कि ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करुगां और हर हाल मे प्रार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा।उसके साथ ही सुकरौली,हाटा, हेतिपुर, मे भी कांग्रेसियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान अमित मिश्रा आदित्य तिवारी सन्तोष शर्मा आदी लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *