कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा कमेटी में लेने पर इसे बताया शहीदों का अपमान

कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा कमेटी में लेने पर इसे बताया शहीदों का अपमान

नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी देने पर कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। आपको बताते जाए कि साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है, इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लोकसभा चुनाव में उनके कई बयानों पर विवाद हो गया था। डिफेंस मामलों की इस कमेटी में कुल 21 सदस्य हैं, इनमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी नाम हैं। कमेटी में चेयरमैन राजनाथ सिंह के अलावा फारुक अब्दुल्ला, ए. राजा, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा आदि सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर कहा कि आखिरकार मोदी जी ने प्रज्ञा ठाकुर को दिल से माफ कर ही दिया है। आतंकी हमले की आरोपी को रक्षा मंत्रालय की समिति में जगह देना उन वीर जवानों का अपमान है, जो आतंकवादियों से देश को महफूज रखते हैं।

साध्वी प्रज्ञा के कमेटी में शामिल करने को कांग्रेस पार्टी ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनपर कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *