नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा और भाजपा की ओर से किए जा रहे आचार संहिता के दुरुपयोग की शिकायत की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से 3 मुद्दे उठाए। आयोग के साथ बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि आयोग से आचार संहिता लगे होने के बावजूद पेट्रोल पंपों और एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगे पोस्टर्स के बारे में शिकायत करने के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बीजेपी नेता की ओर से की जा रही अश्लील टिप्पणियों और सेना का इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही गई।
आरपीएन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर जो अश्लील बयान भाजपा के नेता और कैबिनेट मंत्री दे रहे हैं उस पर भी संज्ञान लिया जाए। इस आरोप पर आयोग ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि ऐसे विवादित टेप मंगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने उनसे कहा कि आज रात तक रिपोर्ट आ जाएगी कि प्रधानमंत्री के कितने पोस्टर और बैनर के पेट्रोल पंपों और एयरपोर्ट पर लगे हैं। इन्हें हटाने का काम भी जारी है। इस संबंध में चुनाव आयोग आज रात विस्तार से जानकारी देगा।
Leave a Reply