कांग्रेस नेता शशि थरूर के बिगड़ैल बोल, पीएम की तुलना बिच्छू से कर डाली

[object Promise]

नई दिल्ली : दिग्गज कांग्रेसियों के बोल फिर से बिगड़ैल होने लगे हैं। आज कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तो सभी हदें पार करते हुए पीएम मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से कर दी। किसी कार्यक्रम में भाग लेने बेंगलुरू पहुंचे थरूर ने एक विदेशी पत्रकार से बातचीत का हवाला देते हुए थरूर ने कहा, उन्हें पत्रकार ने बताया कि पीएम मोदी को लेकर संघ (आरएसएस) की हालत कुछ ऐसी हो गई है कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू जैसे हैं, जिसे हाथ लगाने पर डंक मारने का खतरा है और अगर चप्पल से उसे मारने की कोशिश करते हैं तो देश के लोगों की धार्मिक भावना आहत होगी और गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

उधर, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खुद को शिवभक्त कहने वाले राहुल गांधी को थरूर की इस टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रसाद ने कहा, एक तरफ राहुल गांधी खुद को शिवभक्त होने का दावा करते हैं, दूसरी तरफ उनके छोटे नेता चप्पल से हमले का जिक्र कर एक तरह से शिवलिंग की पवित्रता और भगवान महादेव का अपमान करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *