कांग्रेस नेताओं को सांस्कृतिक मंत्रालय ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम से किया बाहर,यहां जानें

[object Promise]

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी (NMML) सोसाइटी का पुनर्गठन कर दिया है। नेहरू म्यूजियम सोसाइटी से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश को हटा दिया गया है। इन कांग्रेस नेताओं के स्थान पर बीजेपी नेता अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को लिया गया है। इस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में बना था। इस सोसायटी के उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं, जबकि गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सोसाइटी के सदस्य हैं।

मंगलवार को जारी नोटिफिकेशन के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ सकते हैं। 5 नवंबर को संस्कृति मंत्रालय से जारी हुए नोटिफिकेशन के बाद इस मसले पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के बीच जमकर सियासत हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *