कांग्रेस दमखम से लड़ेगी पंचायत चुनाव …राजू ओझा

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पँचायत चुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुसाफिरखाना राजू ओझा ने कहा है कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में दमखम से लड़ेगी। ब्लॉक के तीनों जिला पंचायत वार्डो में प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा। संवाददाता से बातचीत के दौरान राजू ओझा ने बताया कि उनकी पार्टी का संगठन मजबूत है। हर गांव और न्याय पंचायत स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाया गया है।लोगो के सुख दुख शामिल हुआ गया है,जो निरन्तर चल भी रहा है।कांग्रेस पार्टी यह चुनाव किसान, गांव, गरीब, नौजवान, भ्रष्टाचार और प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या महिला सुरक्षा के मुद्दे को गरीब, खेत-खलिहान तक ले जाकर लड़ेगी।उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में स्थानीय समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता चुनाव में ताल ठोकेंगे। महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, सिंचाई, बिजली, पानी की समस्याओं पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस चुनाव में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *