कांग्रेस का घोषणापत्र राहुल गांधी ने किया जारी , नाम दिया ‘जन आवाज’, जानें घोषणा पत्र में किए हैं कौन से 5 बड़े वादे…!

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने आज यानी 2 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है.। इस घोषणापत्र को जन आवाज नाम दिया गया है।

इससे जनता को काफी उम्मीदें हो गई है. जिस तरह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी चुनावी रैली में बेरोजगारी, जीएसटी और अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर हमलावर रहते हैं, ऐसे में लोगों को कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं।

कांग्रेस ने इस घोषणापत्र को जारी करने से पहले इसे न्यू ट्रिस्ट विद डेस्टिनी बताया था। दरअसल आजादी के बाद प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पहले भाषण को ट्रिस्ट विद डेस्टिनी कहा गया था।

माना जा रहा है कि कांग्रेस के घोषणापत्र में राइट टु हेल्थ, न्याय स्कीम, रोजगार, महिला आरक्षण बिल, 22 लाख नौकरियां, मिनिमम इनकम गारंटी स्कीम समेत कई अन्य मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। कांग्रेस घोषणा पत्र में लाखों युवाओं को नौकरियां देने का वादा भी किया है।

मालूम हो कि आगामी 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस और बीजेपी समेत सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी हर रैली में जनता से तरह-तरह के वादे-दावे कर रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वह बेरोजगारी खत्म कर देंगे।

राहुल गांधी ने कहा था कि जीएसटी के लिए नए नियम बनाएंगे। गरीबों और जरूरतमंदों को न्याय स्कीम के तहत हर साल 72 हजार रुपये देंगे। जिससे 2 देश की 5 करोड़ फैमिली के 25 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने घोषणापत्र में मिनिमम इनकम गारंटी स्कीम, 22 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा, स्वास्थ्य का अधिकार, किसानों की कर्जमाफी, जीएसटी नियमों में बदवाल, नीति आयोग को खत्म कर अलग आयोग बनाने की बात, महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण समेत दलितों और ओबीसी समुदायों के लिए कई वादे हैं।

राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में ये दावा किया था कि अगर लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की जीत होती है और वह सत्ता में आती है तो हम जीडीपी का 6 फीसदी पैसा शिक्षा पर खर्च करेंगे। कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष सीनियर नेता पी. चिदंबरम हैं।

जानें, ये है कांग्रेस 5 बड़े वादे…!

  1. हर साल गरीब तबके के 20 फीसदी लोगों के खाते में 72,000 रुपये डाले जाएंगे। कांग्रेस ने इस स्कीम के लिए श्गरीबी पर वार, हर साल 72 हजारश् का नारा दिया है।

  2. 22 लाख सरकारी नौकरियों का वादा कांग्रेस ने किया है। 10 लाख लोगों को ग्राम पंचायतों में रोजगार देने का वादा किया गया है। 3 साल तक युवाओं को कारोबार करने के लिए किसी से भी अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।

  3. मनरेगा में काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 150 करने का ऐलान।

  4. किसानों के लिए अलग से बजट जारी करने का ऐलान। किसानों का कर्ज न चुका पाना अपराध के दायरे से बाहर होगा।

  5. जीडीपी का 6 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। यूनिवर्सिटीज, आईआईटी, आईआईएम समेत टॉप संस्थानों तक गरीबों की पहुंच को आसान करने का वादा।

घोषणापत्र जारी करते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस मेनिफेस्टो की चर्चा देश भर में होगी। गरीबों के कल्याण को इसमें जगह दी गई है। यह आगे बढ़ने वाला घोषणापत्र है, जिसमें गरीबों, छात्रों, किसानों और अल्पसंख्यकों समेत समाज के सभी वर्गों के कल्याण का ध्यान रखा गया है। हम लोगों को यह बताने जा रहे हैं कि बीते 5 सालों के बीजेपी राज में कैसे किसानों और गरीबों के हितों की अनदेखी हुई है और हम कैसे देश को आगे ले जाने वाले हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने यह मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, पूर्व डिफेंस मिनिस्टर एके. एंटनी, प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला, आरपीएन सिंह, दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे।

कांग्रेस पार्टी का यह घोषणा पत्र पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के नेतृत्व वाली कमिटी ने तीन महीने में तैयार किया है। इस मेनिफेस्टो को तैयार करने में कांग्रेस ने अमर्त्य सेन सरीखे दिग्गज अर्थशास्त्रियों से सलाह ली थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गरीबों को प्रति महीने 6,000 रुपये दिए जाने की स्कीम भी अमर्त्य सेन की सलाह पर ही जारी करने की बात कही गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *