प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस और जनता दल-सेकुलर(जेडीएस) पर शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव पूर्व गठबंधन करने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों पार्टियां दक्षिणी राज्य के कई भागों में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार बनाने की फिराक में हैं।
मोदी ने जेडी-एस पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस को बचाने का कार्य कर रही है
मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस सच नहीं बोलती। इसके सदस्य रोजाना झूठ बोल रहे हैं और अगर कोई कांग्रेस की छवि बचाने की कोशिश कर रहा है तो वह जेडी-एस है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कट्टर प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद गौड़ा का सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा, “कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडी-एस के गठबंधन के बारे में जानने का अधिकार है, वे लोग राज्य के कुछ भागों में एक दूसरे के खिलाफ लड़ने का दिखावा कर रहे हैं, जबकि दोनों पार्टियां बेंगलुरु महानगर पालिका में एक साथ हो गई थी, जिसका उदाहरण है कि जेडी-एस के समर्थन से सत्तारूढ़ पार्टी के संपत राज पिछले वर्ष सिटी मेयर के रूप में चयनित हुए थे।”
Leave a Reply