कांग्रेसी नेता के पुण्यतिथि में पहुंचे काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

[object Promise]

ब्यूरो रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया
लक्ष्मीपुर बाबू/तमकुहीराज:- कांग्रेसी नेता स्व सूर्यभान द्विवेदी जी के दूसरी पुण्यतिथि पे पहुंचे कांग्रेस के नेता व तमकुहीराज विधानसभा के वर्तमान विधायक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु जी इस कार्यक्रम में पहुंचे अपने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक को अपने लक्ष्मीपुर बाबू के गांव में पाकर सभी जनता व क्षेत्रवासियों के चेहरे प्रसन्न हो उठे इस कार्यक्रम का आयोजन पँ बालकृष्ण द्विवेदी जी के दरवाजे पे कार्यक्रम हुआ अपनी पार्टी के कार्यो में ब्यस्तता के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पार्टी के नेता के पुण्यतिथि में दूसरे जगह का कार्यक्रम निरस्त करके इस कार्यक्रम में पहुंचे स्व सूर्यभान द्विवेदी जी जब से होश संभाला तब से अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक इन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन धन से अपनी जिंदगी को पार्टी के नाम से समर्पित कर दिया था इस क्षेत्र के लोगो ने बताया कि पार्टी के काम के लिये दिनो रात मेहनत करते थे और इस क्षेत्र में रोड व बिजली की व्यवस्था उनके प्रयासों के बदौलत ही इस क्षेत्र में सबसे पहले इस ग्राम सभा को मिला था अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु ने कहा कि जब मुझे पहली बार तमकुहीराज विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का टिकट मिला मुझे उस समय जानने वाले पहले व्यक्ति सूर्यभान द्विवेदी जी थे और उनका साथ मिलने के बाद ही मैंने क्षेत्र में घूमना शुरू किया इनके द्वारा मेरे हौसले को बहुत ज्यादा मजबूत करने का काम किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सद्दाम खान ने किया और स्व सूर्यभान द्विवेदी जी के पोता पँ राहुल कृष्ण कुन्दन ने कहा कि मेरे बुलाने पे प्रदेश अध्यक्ष जी सब कार्यक्रम को निरस्त करके मेरे दादा जी के पुण्यतिथि में पहुंचे इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूँगा।
इस कार्यक्रम में तमकुहीराज के कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष अनिल पटेल, ब्लाक अध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व प्रधान प्रभु गुप्ता, रमेश गुप्ता उर्फ ज्वाला सिंह, समाज सेवी अनिरुद्ध गुप्ता, यशवंत कुशवाहा, पूर्व प्रधान,समउर गोपाल गुप्ता, संदीप गुप्ता (भोला मिष्टान भंडार)चन्द्रमा गोंड़,हरेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद यादव उर्फ धुँआ सिंह, अशोक गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजयी गुप्ता, विनोद गुप्ता, सत्यम पाण्डेय,प्रधान पति लक्ष्मीपुरबाबू इं केदार नाथ यादव,राजेश यादव,पूर्व प्रधान, निरंजन प्रसाद,व्यास यादव,महेंद्र तिवारी, आशुतोष यादव,अरबाज अंसारी, राजकुमार गुप्ता, सेराज अहमद,अनिल गुप्ता, सूरज रावत,अनिल खरवार,बृजेश कुशवाहा, निरंजन कुशवाहा, मकर ध्वज गोंड़,संजय खरवार, इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *