कश्मीर के पुलवामा में 8 नागरिक घायल ग्रेनेड हमले में

[object Promise]

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को हुए एक ग्रेनेड हमले में 8 नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने त्राल शहर के एक बस अड्डे पर सुरक्षा बलों के एक दल की ओर ग्रेनेड फेंका।

ग्रेनेड अपने लक्ष्य से चूक गया और सड़क पर फट गया। पुलिस ने कहा, विस्फोट में आठ नागरिक घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि वे सभी खतरे से बाहर हैं।

आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इस इलाके को सील कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *