कल सुबह होगा दिल्ली के सीएम केजरीवाल का कोरोना टेस्ट

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है। बता दें कि सीएम केजरीवाल को कल से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। अब उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। कल दोपहर से सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किसी से मुलाकात नहीं की। उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है।

गौरतलब है कि कल ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों का बंटवारा कर दिया है। केजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने निर्णय किया है कि दिल्ली के अस्पताल, चाहे वो सरकारी हों या निजी उनमें अब केवल दिल्लीवालों का ही इलाज होगा। दिल्ली में मौजूद सिर्फ केंद्र के अस्पतालों में दिल्ली से बाहरवालों का इलाज होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *