करतारपुर साहिब का प्रबंधन सिखों से छीनने पर भारत सख्‍त, पाकिस्‍तानी राजनयिक को किया तलब

[object Promise]

नई दिल्‍ली, एएनआइ। पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार अपनी चालबाजियों से बाज नहीं आ रही है। पाकिस्‍तान ने गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल करतारपुर साहिब का प्रबंधन सिखों से छीन लिया है। पाकिस्‍तान के इस कदम पर देशभर के सिख समुदाय में भारी आक्रोश है। वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भी इस पर आपत्ति जताई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने इस मामले में पाकिस्‍तानी राजनयिक को तलब किया है।

[object Promise]
पाकिस्‍तान ने गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल करतारपुर साहिब का प्रबंधन सिखों से छीन लिया है। इस पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भी इस पर आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने इस मामले में पाकिस्‍तानी राजनयिक को तलब किया है।

भारत ने गुरुवार को करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के प्रबंधन को सिख समुदाय से छीनने पर इमरान खान सरकार के फैसले को निंदनीय बताया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। इस कदम से आक्रोशित सिख समुदाय ने सरकार को दिए प्रतिवेदन में पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से गुरुद्वारा प्रबंधन एवं रखरखाव का काम एक गैर-सिख निकाय को सौंपने पर नाराजगी जताई थी।

सिख समुदाय ने प्रबंधन एवं रखरखाव का काम गैर-सिख निकाय इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड को सौंपने पर चिंता जताया है।  विदेश मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के प्रबंधन एवं रखरखाव का काम गैर-सिख निकाय को सौंपने का एकतरफा फैसला अत्यधिक निंदनीय है। यह कदम करतारपुर साहिब गलियारे और सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ भी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *