कपिल देव अग्रवाल कौशल विकास मंत्री ने बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में व्यापारियों के साथ की बैठक

[object Promise]

बुलंदशहर विधानसभा उप चुनाव में कपिल देव अग्रवाल कौशल विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में संजय माहेश्वरी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा के आवास पर प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ बैठक की। शिवशंकर माहेश्वरी ने शॉल पहनाकर कौशल विकास मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर कार्य करती है।

कोरोना महामारी के काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए भी देश की जनता की सेवा की। मोदी जी ने देश की सुरक्षा, व्यापारियों की सुरक्षा,महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आय को दोगुना करना, के लिए ही काम किया है। पंक्ति में बैठे हुए अंतिम व्यक्ति अंतिम पंक्ति का उत्थान कैसे हो इस पर भारतीय जनता कार्य कार्य करती है, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने की व संचालन जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी ने किया। गरिमा मय उपस्थिति- जिला महामंत्री संजय गुर्जर,जिला मंत्री डॉ संजीव अग्रवाल, इंद्रमोहन लोधी विधानसभा मीडिया प्रभारी, संजय कटारिया सोशल मीडिया प्रमुख विधानसभा, प्रयाग मोहन लोधी सेक्टर प्रभारी व मीडिया टीम,सुखदेव शर्मा वार्ड सभासद, पुनीत माहेश्वरी, राजेश महेश्वरी, महेंद्र अग्रवाल, रामवीर शर्मा, मनवीर सिंह और सुशील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *