नई दिल्ली, टेक डेस्क। POCO का नया स्मार्टफोन POCO M3 24 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और फीचर से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पोको एम3 के डिस्प्ले, बैटरी और चिपसेट का खुलासा कर दिया है। हालांकि, इस हैंडसेट की कीमत की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।
कंपनी के मुताबिक, POCO M3 स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 662 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ ही डिवाइस को 6,000mAh की बैटरी और 6.53 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को पोको के नए स्मार्टफोन POCO M3 में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
POCO M3 की संभावित कीमत
POCO M2 Pro
आपको बता दें कि कंपनी ने POCO M2 Pro स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। POCO M2 Pro स्मार्टफोन में 6.67 इंच की सिनेमैटिक स्क्रीन दी गई है, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रेजोल्यूशन 1080/2400 पिक्सल है। अगर डिजाइन की बात करें, तो फोन में डुअल टोन डिजाइन मिलेगी। फोन के रियर और बैक में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। POCO M2 Pro स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर दिया गया है।
फोन के रियर पैनल पर 48MP का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 119 डिग्री अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ वहीं सेकेंडरी कैमरे के लिए 8MP लेंस मिलेगा। साथ ही माइक्रो फोटोग्राफी के लिए 5MP कैमरा ऑफर किया गया है। इसके अलावा 2MP का एक अन्य कैमरा दिया जाएगा। फोन में सेल्फी के लिए 16MP का इन-स्क्रीन AI Selfie कैमरा दिया गया है।
Leave a Reply