गाजियाबाद: डासना इलाके के रफीकाबाद में आज ड्रग विभाग ने छापेमारी की और इस छापेमारी में घर से लाखों रुपए की नकली दवाइयां बरामद की गई है बताया जा रहा है कि सहायक अशुद्धि विभाग को इस बात की जानकारी मिली और उन्होंने घर पर छापेमारी की जिसके बाद ट्रैकिंग के जरिए मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ लाख रुपए से भी ज्यादा की दवाइयां वहां से बरामद की गई इस दौरान विभाग ने जब छापेमारी की तो मौके से कुछ लोग फरार हो गए और उनसे लाइसेंस की डिमांड की गई तो उनके पास लाइसेंस भी मौजूद नहीं था और विभाग ने सभी दवाइयों को अपने कब्जे में लेकर सैंपल की जांच शुरू की है और बताया गया है कि इन दवाइयों को मसूरी इलाके के ज्यादातर मेडिकल स्टोर पर सप्लाई किया जाता था जिनमें ज्यादातर खांसी बुखार जुखाम की दवाइयां मौजूद हैं जिनकी कोरोना काल में सबसे ज्यादा मांग बढ़ी हुई है ।
औषधि विभाग ने की छापेमारी , लाखो की नकली दवाई बरामद ।
[object Promise]
Leave a Reply