औरैया : डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार 4 भाई-बहनों की मौत, न्यू ईयर सेलिब्रेट करके लौट रहे थे घर

[object Promise]

औरैया, हाईवे की लापरवाही व नियमों की अनदेखी से शनिवार की सुबह चार जानें चली गईं। कानपुर-दिल्ली हाईवे पर कोतवाली के चिरुहली गांव में डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार चार भाई-बहन की मौत हो गई। स्कूटी सवार बहन के घर से न्यू ईयर का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने पीछा करके डंपर को पकड़कर चालक को हिरासत में लिया है।

[object Promise]
औरैया के चिरुहली गांव के सामने हाईवे के ओवरब्रिज पर हादसा हुआ है। स्कूटी सवार चारों लोग बहन के घर पर न्यू ईयर का जश्न मनाकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है।

औरैया शहर के मोहल्ला भीखमपुर दयालपुर निवासी 23 वर्षीय राज गौतम पुत्र तार बाबू गुजरात के वडोदरा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 25 दिसंबर को वह घर लौटा था। राजगौतम ने बाबरपुर में रहने वाली बहन के घर पर न्यू ईयर पर जश्न मनाने की तैयारी की थी। इसके चलते वह बहन 20 वर्षीय प्रीति, चचेरे भाई 10 वर्षीय विजय और चचेरी बहन 12 वर्षीय छाया पुत्री रणजीत को स्कूटी से लेकर 31 दिसंबर को बाबरपुर गया था।

शनिवार की सुबह वह दस बजे बाबरपुर से लौट रहा था और एक ही स्कूटी में चारों भाई-बहन सवार थे। करीब 11 बजे चिरूहली ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से चारों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे स्वजन की चीख पुकार से कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे के बाद फरार डंपर को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *