[object Promise]
उन्नाव।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरोज सरस्वती विद्या मंदिर, इण्टर कालेज, गोपीनापुरम् के सभागार मे शुक्लागंज की नगर कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे बतौर नगर अध्यक्ष रमेश अवस्थी तथा नगर मंत्री की जिम्मेदारी उज्ज्वल यादव को सौंपी गयी।
[object Promise]
[object Promise]
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती तथा युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के नाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद- अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम शाही का रहना हुआ। घनश्याम शाही ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो वर्ष भर विद्यालय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसरों मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की शैक्षिक समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य करता है। साथ ही विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के मन मे सामाजहित और राष्ट्रहित के लिये चिंतन भाव जागृत करती है। क्योंकि विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्र कल का नही, अपितु आज का नागरिक है, इसलिये देश और समाज को प्रगतिशील और विकसित बनाने की जिम्मेदारी भी छात्रों की है।कार्यक्रम के अन्त मे नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष रमेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के मनोगत रखते हुये कहा कि विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनना हम सभी के लिये अत्यन्त गौरव का विषय है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विभाग संयोजक उदय प्रताप सिंह, जिला संयोजक कुलदीप चौहान, जिला सह संयोजक शिखर अवस्थी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितिन कुशवाहा, सौरभ चौधरी, जिला मीडिया प्रमुख अभय प्रताप सिंह, क्षितिज अग्निहोत्री, प्रदीप कश्यप, राम शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply