एक SHO कर रहा था DCP विक्रम कपूर को ब्लैकमेल, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

[object Promise]

फरीदाबाद के डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर की आत्महत्या मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी के बेटे ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि थाना भूपानी एसएचओ अब्दुल शहीद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिली है। आरोप है कि दोनों लोग डीसीपी को ब्लैकमेल कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने रिवॉल्वर को मुंह में लगाकर गोली मारी।

उनके परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। उनका एक बेटा पंचकूला में रहता है, जबकि दूसरा बेटा उनके साथ ही रहता था। उन्होंने आज सुबह करीब 6.00 बजे मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुरुक्षेत्र के रहने वाले विक्रम कपूर 1983 में एएसआई के पद पर भर्ती हुए थे। साल 2017 में आईपीएस प्रमोट हुए थे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *