एक-दो नहीं 23 जीवित ‘कोरोना’ घूम रहे हैं देश में, पता चला 5224 ‘मास्क’ भी हैं 

[object Promise]

 

कोरोना संक्रमण (Corona Virus) से जूझ रहे भारत देश में विगत दिनों ऐसी खबरें आईं, जो बताती थीं कि लॉकडाउन (Lockdown) में फंसे लोगों ने इस दौरान पैदा हुए अपने बच्चे का नामकरण इस त्रासदी या उससे मिलते-जुलते नामों पर किया। किसी ने अपने बच्चे का नाम ‘लॉकडाउन’ रखा तो किसी ने ‘सैनेटाइजर’. अब पता चला है कि इस वायरस के अस्तित्‍व में आने से पहले ही देश में कई लोगों का नाम ‘कोरोना’ रखा जा चुका था. और तो और, दक्षिण की सुपर हिट फिल्म ‘मास्क’ की तर्ज पर भी हजारों लोगों का नाम मास्क रखा गया।

एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, भारत में कोरोना नाम के कुल 23 लोगों के बारे में जानकारी मिली है. इनमें से 22 महिलाएं और एक पुरुष हैं। इन सभी लोगों का नाम भारत के निर्वाचन आयोग के दस्तावेजों में भी कोरोना ही दर्ज है। ये लोग इसी नाम से वोट भी डालते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप के मुताबिक, ये सभी कोरोना नाम के 23 लोग देश के आठ राज्यों के रहने वाले हैं। एप के मुताबिक ये सभी 23 लोग केरल, मणिपुर, असोम, मेघालय, महाराष्ट्र, मिजोरम, कर्नाटक और तमिलनाडु के रहने वाले हैं। इन 23 लोगों का नाम वोटर लिस्ट में कोरोना से ही दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *