एक्टर मिलिंद गणेश दास्ताने पत्नी संग हुए गिरफ्तार, आरोप लगा था धोखाधड़ी का

एक्टर मिलिंद गणेश दास्ताने पत्नी संग हुए गिरफ्तार, आरोप लगा था धोखाधड़ी का

मुंबई। जौहरी के साथ 25.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में हिंदी और मराठी अभिनेता-निर्देशक मिलिंद गणेश दास्ताने और उनकी पत्नी सयाली को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले सप्ताह चतुरश्रुंगी थाने में पी. एन. गाडगिल ज्वेलर्स द्वारा दर्ज शिकायत के बाद मंगलवार शाम को दोनों की गिरफ्तारी की गई।

ज्वैलर की मानें तो करीब एक साल पहले मिलिंद दास्ताने और उनकी पत्नी सयाली ने 25.6 लाख रुपये के डायमंड, सोने और चांदी के गहने उधार में खरीदे थे और अपनी एक संपत्ति को बेचे जाने के बाद इसका भुगतान करने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने इसका भुगतान नहीं किया।

जब ज्वैलर को पैसे की वापसी की उम्मीद नहीं दिखी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि दंपति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 21 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मिलिंद दास्ताने फिलहाल जी मराठी चैनल पर मराठी टेली सीरियल तुझीत जीव रंगा में काम कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *