पंचकुला में हरियाणा के ऊर्जा संस्थानों की ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग प्रणाली (एएमआर) पर साइबर हमला हुआ है और डेटाबेस को कोड (सांकेतिक) भाषा में बदल दिया गया है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निगम के पास बैकअप डेटा उपलब्ध था इसलिए डेटा संबंधी कोई नुकसान नहीं हुआ।
उपभोक्ताओं के बिल तैयार करने की प्रक्रिया भी प्रभावित नहीं हुई। उन्होंने बताया कि काम में कोई नुकसान नहीं हुआ, यह चल रहा है। एएमआर पर साइबर हमला 21 मार्च को हुआ था।
इसे भी पढ़ें- डाटा लीक केस: कैम्ब्रिज एनालिटिका के पास भारत के 600 जिलों और 7 लाख गांवों का पूरा डाटा
इस प्रणाली के जरिए 4000 औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिल तैयार होते हैं। इस प्रणाली की स्थापना, संचालन और प्रबंधन वर्ष 2011 से टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड (टीसीएस) के हाथों में है।
प्रवक्ता ने बताया कि हमले के तुरंत बाद पूरी प्रणाली को संबद्ध अधिकारियों, साइबर विशेषज्ञों और अन्य आईटी विशेषज्ञों द्वारा जांचा परखा गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Leave a Reply