उ0प्र0 खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कल।

उ0प्र0 खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कल।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 27 अगस्त/ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उ0प्र0 खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 28 अगस्त को पूर्वान्ह 11ः30 बजे आयोजित होगी।यह जानकारी देते हुए क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि समिति के सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि उपरोक्त बैठक में भाग लेने का कष्ट करें। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिलाडि़यों के हितों एवं उनके भविष्य की सुरक्षा के लिये विशेष कदम उठाये जा रहे हैं। शासन से दिये गये दिशा निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में समिति की बैठक बुलायी गयी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *