उप-चुनाव के बाद कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर चला बुलडोजर

[object Promise]

इंदौर : मध्यप्रदेश में विधानसभा के उप-चुनाव के बाद सरकार और प्रशासन हरकत में आ गया है। इंदौर में जिला प्रशासन ने नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा) के आश्रम के अतिक्रमण को ढहा दिया है। साथ ही कंप्यूटर बाबा सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया गया है कि कंप्यूटर बाबा का जम्बूरी हप्सी गांव में गोमट गिरी आश्रम है। आरोप है कि उन्होंने आश्रम बनाने के लिए बड़े हिस्से पर अतिक्रमण कर रखा था। कच्चा और पक्का निर्माण कर रखा था, इस अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए, मगर ऐसा नहीं हुआ। रविवार की सुबह जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण विरोधी दस्ता पहुंचा और अतिक्रमणों को ढहा दिया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *