उत्‍तरप्रदेश में हाईस्‍कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं स्‍थगित

[object Promise]

लखनऊ:  कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (UP Board 10th 12th Exams 2021)   की बोर्ड परीक्षाएँ 20 मई तक स्थगित कर दी हैं। सभी स्टेट यूनिवर्सिटी की परीक्षाएँ भी 15 मई तक स्थगित कर दी गई हैं।  डिप्टी सीएम व प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह हुई मीटिंग में यह फ़ैसला लिया गया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएँ 8 मई से शुरू होनी थीं। 10वीं की परीक्षाएँ 25 मई और 12वीं की परीक्षाएँ 28 मई को समाप्त होनी थीं। यूपी बोर्ड 15 मई को स्थिति की समीक्षा के बाद नया टाइम टेबल जारी करेगा।

डा. दिनेश शर्मा ने बताया था कि यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला के अलावा तीन विशेष सचिव, निदेशक व पांच उप निदेशक स्तर के अधिकारी समेत कुल 17 अधिकारी कोरोना की चपेट में हैं। हम इनके स्वस्थ होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 56 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे एक दिन पहले देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने सीबीएसई (CBSE) 10वीं की परीक्षाएँ रद्द कर दी थीं और 12वीं की परीक्षाओं को फिलहाल के लिए टाल दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *