[object Promise]
भुवनेश्वर। उड़ीसा के कटक में बड़ा रेल हादसा हो गया है। मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। यह हादसा कटक के नरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। इस हादसे में 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह का पता नहीं लग पाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है।
इस रेल हादसे में 40 यात्री घायल हैं जिनमें 6 की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे एक्सीडेंट मेडिकल वैन घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हादसे के पीछे भीषण कोहरा कारण बताया जा रहा है। सुबह-सुबह सलगांव और नेरगुंडी स्टेशन के बीच यह घटना सामने आई।
Leave a Reply