नई दिल्ली। आइएनएक्स मीडिया (INX Media Case) मनी लॉन्ड्रिंग (INX Media Money Laundering Case) मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री (Former Union Minister) पी चिदंबरम (P Chidambaram) को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में दो घंटे चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने अभी सिर्फ कागज़ों पर गिरफ्तारी की है, और उन्हें कोर्ट के आदेश के बाद जेल से बाहर लाया जाएगा। फिलहाल तिहाड़ जेल प्रशासन के पास पी. चिदम्बरम को ED के साथ भेजने का आदेश नहीं था। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के तीन अधिकारियों को आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले (INX Media Money Laundering Case) में चिदंबरम से पूछताछ करने के लिए पहुंचे थे।
पी चिदंबरम से मिले कार्ति, कहा- झूठी जांच कर खेला जा रहा है राजनीतिक खेल…
वहीं पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम और नलिनी चिदंबरम भी पिता से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे। अपने पिता पी चिदंबरम से मिलने के बाद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि, मैं अपने पिता से मिलने आया था। वो ठीक हैं। जो भी ये प्रक्रियात्मक खेल खेले जा रहे हैं वे राजनीतिक नाटकीयता के लिए हैं। यह एक झूठी जांच है।
कोर्ट ने चिदंबरम से पूछताछ और गिरफ्तारी की दी अनुमति…
दिल्ली के स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को ईडी को चिदंबरम से पूछताछ करने और जरूरी होने पर गिरफ्तार करने की इजाजत दी जिसके बाद अधिकारी बुधवार सुबह पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। वही, इससे पहले मंगलवार को ही चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। इसमें सीबीआइ पर आरोप लगाया गया है कि वह उन्हें अपमानित करने के लिए जेल में रखना चाहती है।
कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का विकल्प…
दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने ईडी को चिदंबरम से पूछताछ करने की इजाजत दी है। यह पूछताछ अधितकम 30 मिनट तक चल सकती है। इसके अलावा कोर्ट ने ईडी को जरूरत लगने पर चिदंबरम को गिरफ्तार करने की इजाजत दी है। अब ईडी अधिकारी बुधवार को तिहाड़ जेल जाएंगे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी से कहा, ‘यह इन शख्स की गरिमा के मुताबिक नहीं होगा कि आप यहां सार्वजनिक रूप से उनसे पूछताछ और गिरफ्तार करें।’
सोमवार को कोर्ट ने फैसला रख लिया था सुरक्षित…
इससे पहले सोमवार को आईएनएक्स मीडिया केस में पी चिदंबरम की ईडी की कस्टडी के मामले में दिल्ली के रॉउस एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई थी और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।
17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं चिदंबरम…
सिब्बल ने अदालत से अपने उस आदेश को वापस लेने का आग्रह किया जिसमें तिहाड़ अधिकारियों को चिदंबरम को उसके समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए थे। कार्यवाही चल रही है। चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत के तहत यहां तिहाड़ जेल में बंद हैं। सीबीआई ने उन्हें 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
Leave a Reply