विशेष संवाद सूत्र
गणेश चतुर्थी की तैयारियों में हर भारतवासी पूरी तरह इन दिनों व्यस्त है, पर हैरानी है कि इस साल किसी भी हिंदी फिल्म ने कोई गणपति गीत नहीं दिया है। पर अभिनेता-निर्माता युवराज पाराशर जिसका संगीत ’सजदा’ और मेहरू ’है, जिसकी देशभर में प्रशंसा हुई, ने एक नया संगीत ‘अथर्व’ रिलीज किया है।
‘अथर्व’ गणेश चतुर्थी उत्सव में चार चांद लगाने वाला गीत है। पोस्टर में ही ढोल और ताशे की पारंपरिक लय के साथ ताजगी है। गाने को हिट गायक दिव्या कुमार ने गाया है और इसे निखिल वी कामत ने कंपोज़ किया है।
इस गीत में युवराज पराशर के साथ-साथ अन्य भक्तों द्वारा ’विघ्नहर्ता’ यानी बाधाओं का निवारण करने वाले की पूजा करके प्रेम और भक्ति व्यक्त की गई है।
इस गीत के आगामी 2 सितंबर को होने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव में हिट होने की उम्मीद है।
यह गीत इतना ऊर्जावान है कि हर किसी को थिरकने को मजबूर कर देगा।
‘अथर्व’ को नीरव बावलेचा द्वारा निर्देशित और कोरियोग्राफ किया गया है, जो मूवी मस्ती मैजिक स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत युवराज पराशर की माता राजकुमारी सत्यप्रकाश पराशर द्वारा निर्मित है। यह गीत 30 अगस्त 2019 को रिलीज़ होगा। उम्मीद है कि यह गीत धूम मचा देगा।
Leave a Reply