नई दिल्ली। अभिनंदन पाठक पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल जल्द ही राजनीति में कदम रखने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि वह बतौर प्रधानमंत्री के हमशक्ल और निजी तौर पर उनके मुरीद रहते हुए भी बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने की सोची है. पाठक के इस फैसले ने सभी को चैंका दिया है।
उन्होंने एएनआई से हुई अपनी बातचीत में बताया कि इसके अलावा अभिनंदन पाठक का कहना है कि लोग अब उनसे ये सवाल करने लगे हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे? वह बीजेपी के कार्यकाल से खुश नहीं हैं. उनका मानना है कि प्रधानमंत्री जो भी सोचते हैं या करने का मन बनाते हैं, उनकी पार्टी यानी बीजेपी इसके ठीक विपरीत काम करती है. पीएम मोदी जैसा दिखने के कारण मुझे मजाक का भी सामना करना पड़ा है. लोग मुझसे पूछते हैं, अच्छे दिन कब आएंगे? 15 लाख रुपए कब मिलेंगे?
गौरतलब है कि अभिनंदन पाठक पी एम मोदी के समान ही दिखाई देते हैं और राजनीति भी करते हैं। हाल में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि मुझे पीएम मोदी के जैसे दिखना अब परेशानीयां उत्पन्न करने लगा है और भाजपा के कार्यकाल से वे बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। वहीं उनका मानना है कि प्रधानमंत्री जो भी सोचते हैं या करने का मन बनाते हैं, भाजपा पार्टी इसके विपरीत काम करती है। इसके अलावा वे कहते हैं कि पीएम मोदी जैसे दिखने के चक्कर में उन्हें लोगों की खराब प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है।
यह बात बहुत ही दिलचस्प है कि कांग्रेस में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि करने से पूर्व अभिनंदन बीजेपी कैंपेन का भी हिस्सा रह चुके हैं. साथ ही वह पीएम मोदी की रैलियों में भी शरीक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी को पसंद करते हैं, लेकिन वह उनकी सरकार के खिलाफ कैंपेन करने को मजबूर हैं क्योंकि सरकार ने अपनी कही बातों को पूरा नहीं किया।
Leave a Reply