जैतो। पंजाबी यूनिवर्सिटी के जैतों स्थित कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन आज हिंसक हो गया.घ्इस दौरान डीएसपी बलजिंदर सिंह संधू छात्रों को समझाने के दौरान मौके पर पहुंचे. इस दौरान गुस्से में आए डीएसपी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और खुद को गोली मार दी. गोली लगने से डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गोली का छर्रा एक अन्य पुलिस कर्मी पर भी लगा, जिससे वह घायल हो गया.
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक एक आरोपी युवक किसी किसान नेता का बेटा है, उसे गिरफ्तार किया गया है.घ्घायल पुलिसवाले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है घ्वहीं फरीदकोट रेंज के आईजी छीना ने कहा कि डीएसपी साहब खुद पर लगे इल्जामों को बर्दाश्त नहीं कर पाए, जिसके चलते उन्होनें खुद को गोली मार ली.
ये है मामला
कुछ दिन पहले पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस में पढने वाले दो छात्रों व एक छात्रा को बस स्टैंड से पकड़ा था.घ्थाने में इनसे मारपीट की गई जिससे कैंपस के बाकी साथी गुस्से में आए. गुस्साए छात्रों ने मामले की शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों को दी थी और एसएचओ पर कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन, अभी तक एसएचओ पर कार्रवाई नहीं हुई थी. इससे गुस्साए छात्रों ने आज सोमवार को विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन किया.
Leave a Reply