
रिपोर्ट:हर्ष यादव
अमेठी। मुसाफिरखाना के नगर पंचायत वार्ड अबुल हसन वार्ड पी एम जी एस वाई मार्ग पर नगर पंचायत के द्वारा यूम पाइप डालकर नाले का निर्माण किया गया था वही अमित अग्रवाल के मकान के बगल में ह्यूम पाइप चौक हो जाने के कारण नगर पंचायत कर्मियों द्वारा सड़क खोदकर हीयूम पाईप बाहर निकाल ली गई परंतु 2 सप्ताह बीत जाने के बाद आज तक नगर पंचायत कर्मियों ने हीयूम पाइप डालकर पटा नहीं है जबकि इस मार्ग पर गिट्टी लदे भारी वाहन टेलर सहित मोरंग लदी तड़के रातों दिन जाया करती हैं जिससे ट्रक नाले में घुसने की संभावना बनी रहती है परंतु नगर पंचायत के कर्मी मनमानी कर आज तक नाले को नहीं ढका जिससे गंभीर दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है नगर वासियों ने चेयरमैन से तत्काल नाले में हीयूम पाइप डालकर बंद कराने की मांग की है
Leave a Reply