इलेक्टोरल बॉन्ड पर लोकसभा में कांग्रेस का हंगामा, सदन से किया वॉकआउट

इलेक्टोरल बॉन्ड पर लोकसभा में कांग्रेस का हंगामा, सदन से किया वॉकआउट

नई दिल्ली। चुनावी बांड को एक “बड़ा घोटाला” करार देते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को कुछ विपक्षी दलों के साथ लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आरोप लगाया कि इस योजना में “पारदर्शिता की कमी” है, और इस मुद्दे पर कांग्रेस सदन से वॉकआउट कर गई है।
इससे पहले लोकसभा में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होने के साथ विपक्षी सांसदाें ने हंगामा शुरू कर दिया है। विपक्ष की ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड और विनिवेश पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है। लोकसभा में नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसद वेल में पहुंचे गए।
इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में युवाओं और खिलाड़ियों पर चर्चा हो रही है। आपको हमेशा अपनी बात रखने का मौका मिलता है। लेकिन आप वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं। सदन की मर्यादा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वेल में आकर आसन से बात करना सही नहीं है। आप सभी से निवेदन है कि अपनी सीटों पर जाएं, मैं अगर आपको स्थगन पर व्यवस्था देता तो आप वेल में आते हैं। स्थगन पर अभी विचार भी नहीं किया है।

इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इस योजना के जरिए सरकारी भ्रष्टाचार पर अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि आरटीआई के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है।

इसी बीच लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से देश को लूटा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक बड़ा घोटाला है। चौधरी ने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मुद्दा है, इसलिए हमने इस पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *