नई दिल्ली। नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था. जिसे लेकर बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने गिरिराज सिंह को ऐसे बयान नहीं देने की हिदायत दी । अमित शाह ने गिरिराज सिंह को फोन कर चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे बयानों से वो बचे।
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह पर पलटवार करते हुए कहा, ‘वह (गिरिराज सिंह) मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी बयान बाजियां किया करते हैं ताकि मीडिया उन पर खबरें बनाए।
बता दें कि सोमवार को नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश के इफ्तार की फोटो को शेयर करते हुए कहा था कि कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर-सुंदर फोटो आते. हम अपने कर्म, धर्म में क्यों पिछड़ जाते हैं और दिखावे में क्यों आगे रहते है?
कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??…अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है??? pic.twitter.com/dy7s1UgBgy
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) June 4, 2019
सूत्रों के मुताबिक, मामले को संभालने के लिए अमित शाह ने गिरिराज को फोन घुमाया और उसी पर उनकी क्लास लगा दी। ट्वीट पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने गिरिराज को दो टूक कहा कि वह इस तरह की बयानबाजियों से बचें। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में सांसदों को हिदायत दी थी कि वे छपास के मोह में मत पड़ें। बता दें कि गिरिराज सिंह ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था, ‘कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर फोटो आते। अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावे में आगे क्यों रहते हैं।’
Leave a Reply