इनके पास न घर है न कार, तो कोई है 177 करोड़ का मालिक, ऐसे हैं हमारे देश के मुख्यमंत्री

[object Promise]

नई दिल्ली.  देश में कुछ मुख्यमंत्री ऐसे भी है जिनके पास न तो घर है न कार है और न ही अपार दौलत। देश के सभी 29 राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा चुनावी हलफनामें में दिए गए संपत्ति के ब्यौरे के आधार एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। एडीआर की इस रिपोर्ट के आधार पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू इस वक्त देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। चंद्रबाबू के पास 177 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। वहीं त्रिपुरा की वामपंथी सरकार के मुखिया माणिक सरकार के पास 29 मुख्यमंत्रियों में सबसे कम संपत्ति है। माणिक सरकार के पास सिर्फ 26 लाख की कुल संपत्ति है।

एक अध्ययन के अनुसार भारत के करीब 35 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और 81% मुख्यमंत्री करोड़पति हैं. राजनीतिक दलों पर निगाह रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के नेशनल इलेक्शन वाच (न्यू) के साथ मिलकर किए गए एक आकलन से यह बात सामने आई है. दोनों संगठनों ने देशभर में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा चुनावों के दौरान मौजूदा मुख्यमंत्रियों द्वारा स्वयं जमा किए गए हलफनामों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है.

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मुख्यमंत्रियों में से 11 ने स्वयं के खिलाफ आपराधिक मामले दायर होने की घोषणा की है. यह कुल संख्या का 35% है. इसमें से 26% के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी जैसे इत्यादि गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसी प्रकार 25 मुख्यमंत्रियों यानी 81% करोड़पति हैं. इनमें से दो मुख्यमंत्रियों के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपये हैं.

Read More : 1 अप्रैल 2018 से पूरे देश में लागू होंगे ये नए नियम, सभी लोग हो जायें Alert

आकलन के अनुसार, देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्रप्रदेश के चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 177 करोड़ रुपये है. वहीं, सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री त्रिपुरा के मणिक सरकार है, जिनकी संपत्ति 27 लाख रुपये है.इससे पहले पिछले वर्ष सितंबर माह में आई एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को 461 करोड़ रुपए का चंदा 2015-16 में अज्ञात स्रोतों से मिला था, जोकि उसकी कुल आय का तकरीबन 81 प्रतिशत है. वहीं, कांग्रेस को कुल आय का 71 प्रतिशत या 186 करोड़ रुपए गुमनाम स्रोतों से मिला था.

एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई. दलों के आयकर रिटर्न का हवाला देते हुए एडीआर ने कहा कि उस वर्ष दोनों दलों को होने वाली कुल आय में अज्ञात स्रोतों से कुल मिलाकर 646.82 करोड़ रूपये या 77 प्रतिशत से अधिक धन आया. रिपोर्ट के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के लिए आय के प्रमुख स्रोतों में स्वैच्छिक योगदान और कूपन बिक्री आय का प्रमुख स्रोत है जबकि दोनों दलों की कुल आमदनी वित्त वर्ष 2016 में 832.42 करोड़ रूपये रही.

Read More : लोकसभा उपचुनाव की घोषणा : अखिलेश ने खेला ये बड़ा दांव

कभी हाई स्कूल भी नहीं गए ये सीएम
इस लिस्ट के मुताबिक देश के 10 फीसदी मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो कभी हाई स्कूल तक नहीं गए। तो वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री पी.के चामलिंग सबसे अधिक शिक्षित हैं। चामलिंग के पास डॉक्टरेट की उपाधि है। देश के 39 फीसदी मुख्यमंत्री ग्रैजुएट हैं और 32 फीसदी प्रफेशनल्स हैं। 16 फीसदी मुख्यमंत्री पोस्ट ग्रैजुएट हैं।

चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एडीआर ने कहा कि 2015-16 में भाजपा और कांग्रेस की कुल घोषित आय क्रमश: 570.86 करोड़ रुपए और 261.56 करोड़ रुपए थी. चुनाव आयोग को सौंपे गए दोनों दलों के आय और व्यय आंकड़ा विवरण के विश्लेषण के आधार पर ये तथ्य समाने आए हैं. वर्ष 2015-16 में गुमनाम स्रोत से भाजपा को 460.78 करोड़ रुपए जबकि कांग्रेस को 186.04 करोड़ रुपए की आय हुई.

Read More : अयोध्या से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई ‘राम राज्य रथयात्रा’

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *