इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए- गंभीर की पाकिस्तान पर चुटकी

[object Promise]

नई दिल्ली। क्रिकेटर से नेता बने बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और कराची में श्रीलंका एवं पाकिस्तान के बीच हुए वनडे मैच के लिए की गई सुरक्षा के इंतजामों पर चुटकी ली।

पाकिस्तान के व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो साझा करते हुए गंभीर ने ट्वीट किया, इतना पाकिस्तान किया कि कराची भूल गए। 26 मिनट के वीडियो में कराची के दो व्यक्ति एक कार में बैठे हुए हैं और श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए की गई सुरक्षा के इंतजामों का मजाक उड़ा रहे हैं।

दो व्यक्ति यह दिखा रहे हैं कि कैसे कफ्र्यू जैसी स्थिति में क्रिकेट खेला जा रहा है। श्रीलंका की टीम को दूसरे वनडे मैच के लिए कराची स्थित नेशनल स्टेडियम ले जाने के दौरान करीब 20 गाडिय़ां मौजूद थीं। पाकिस्तान ने मैच को 67 रनों से अपने नाम किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *