इंदिरा गांधी को 100वीं जयंती पर पीएम, राहुल और ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने ट्विट किया, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि.
Tributes to former PM Mrs. Indira Gandhi on her birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2017
कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रनव मुखर्जी ने रविवार सुबह शक्तिस्थल पर पहुंच कर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी.
A glimpse of this morning at Shakti Sthal, with former PM Manmohan Singh, former President @CitiznMukherjee and CVP Rahul Gandhi, as they paid tribute and fondly recalled memories of Indira Gandhi. #Indira100 pic.twitter.com/MOuUble2l2
— Congress (@INCIndia) November 19, 2017
इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती पर राहुल गांधी ने अपनी दादी को याद करते हुए ट्वीट किया कि, आप ही मेरी गुरु और गाइड हैं,आपने ही मुझे शक्ति दी.
I remember you Dadi with so much love and happiness. You are my mentor and guide. You give me strength. #Indira100
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 19, 2017
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जन्मशती के मौके पर याद किया.
ममता ने सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रही हूं.
Remembering former Prime Minister Indira Gandhi on her 100th birth anniversary
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 19, 2017
इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था. वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा वक्त तक इस पद पर रहने वाली दूसरी प्रधानमंत्री थीं.
वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 और 14 जनवरी 1980 से वर्ष 1984 में अपनी हत्या तक प्रधानमंत्री रहीं.
Leave a Reply