इंटरनेट मीडिया : युवाओं में बढ़ रहा बिकरू के शैतान का क्रेज, पुलिस महकमा बना अनजान

[object Promise]

कानपुर, बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे को खलनायक की जगह नायक बनाया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर उसके फेसबुक पेज से हजारों लोग जुड़ चुके हैं। लोगों को भड़काया जा रहा है। उसकी छवि रॉबिनहुड के तौर पर प्रदर्शित की जा रही है। वहीं, पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं है।

[object Promise]
फेसबुक पर बन चुके हैं कई पेज हजारों की संख्या में हैं समर्थक। पुलिस और खुफिया महकमे को इसकी भनक तक नहीं। फेसबुक पर उसके आधा दर्जन पेज बन चुके हैं। सबसे अधिक संख्या वाला फेसबुक पेज विकास दुबे कानपुर वाला फैंस क्लब के नाम सेफेसबुक पर बन चुके हैं कई पेज हजारों की संख्या में हैं समर्थक। पुलिस और खुफिया महकमे को इसकी भनक तक नहीं। फेसबुक पर उसके आधा दर्जन पेज बन चुके हैं। सबसे अधिक संख्या वाला फेसबुक पेज विकास दुबे कानपुर वाला फैंस क्लब के नाम से है।

है।

विकास दुबे फैंस क्लब के नाम से बने आधा दर्जन पेज 

दुर्दांत विकास दुबे ने बिकरू में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों को दो जुलाई की रात गोलियां बरसाकर शहीद कर दिया था। उसके गैंग के गुर्गों से प्रताडि़त हुए दर्जनों लोग अभी तक सामने आ चुके हैं। अब समाज का एक वर्ग ऐसा है, जो विकास दुबे और उसके साथियों को नायक और पुलिस को खलनायक के तौर पर प्रदर्शित कर रहा है। फेसबुक पर उसके आधा दर्जन पेज बन चुके हैं। सबसे अधिक संख्या वाला फेसबुक पेज विकास दुबे कानपुर वाला फैंस क्लब के नाम से है। इससे अब तक आठ हजार लोग जुड़ चुके हैं। हर सप्ताह इससे चार से पांच सौ लोग जुड़ रहे हैं। इसे 15 जुलाई 2020 को बनाया गया था, जिसके संचालक मध्यप्रदेश सर्वजन विकास पार्टी और परिवेश शुक्ला बताए जा रहे हैं। परिवेश इंदौर का निवासी है।

इनका ये है कहना 

ऐसे किसी फेसबुक पेज की जानकारी नहीं है। पता लगवा कर उसे ब्लॉक कराया जाएगा। ऐसा प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। – बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *