आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने की CM योगी से खास मुलाकात, शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी पर हुई चर्चा

[object Promise]

आस्ट्रेलिया और भारत के बीच हैं मधुर संबंध

एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से वर्ष 2018 में आयोजित यू.पी. इन्वेस्टर्स समिट में चार लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. आस्ट्रेलिया और भारत के बीच मधुर संबंध हैं और दोनों देश आपस में आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के इच्छुक हैं. इसमें उत्तर प्रदेश और आस्ट्रेलिया शिक्षा के क्षेत्र में इस साझेदारी को आगे बढ़ा सकते हैं.

हर मंडल में यूनिवर्सिटी और जनपद में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय

राज्य सरकार द्वारा हर मण्डल में एक विश्वविद्यालय तथा प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है, जिसमें आस्ट्रेलिया के संस्थान इस क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं. उच्चायुक्त ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में सड़क और बुनियादी ढांचा, जल संसाधन तथा कौशल विकास क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं. आस्ट्रेलिया राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *