आरबीआई के फैसले से शेयर बाजार खुश, लगातार उछाल

[object Promise]

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आबीआई) के फैसले पर घरेलू शेयर बाजार की प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक रही और लगातार सातवें सत्र में सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 327 अंक चढ़कर 40,500 के ऊपर बंद हुआ और निफ्टी में करीब 80 अंकों की बढ़त रही। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के मद्देनजर आरबीआई ने तरलता बढ़ाने के लिए कतिपय उपायों की घोषणा की, जिससे बाजार गुलजार रहा।

सेंसेक्स पिछले सत्र से 326.82 अंकों यानी 0.81 की बढ़त के साथ 40,509.49 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी बीते सत्र से 79.60 अंकों यानी 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 11,914.20 पर ठहरा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 43.58 अंकों की तेजी के साथ 40,226.25 पर खुला और दिनभर के कारोबार के दौरान 40,585.36 तक उछला, जबकि सेंसेक्स का निचला स्तर 40,066.54 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र के मुकाबले 17.45 अंकों की तेजी के साथ 11,852.05 पर खुला और दिनभर के कारोबार के दौरान 11,938.60 तक चढ़ा, जबकि निफ्टी का निचला स्तर 11,805.20 रहा।

हालांकि बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सत्र 61.81 अंकों यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के 14,765.55 पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक भी 44.17 अंकों यानी 0.29 फीसदी की गिरावट 14,966.21 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 15 शेयरों में तेजी रही, जबकि 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक (3.64 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.64 फीसदी), एसबीआईएन (3.52 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (3.51 फीसदी) और एलएंडटी (3.10 फीसदी) शामिल रहे।

सेंसेक्स के सबसे ज्यादा गिरावट वाले पांच शेयरों में सन फार्मा (2.08 फीसदी), एशियन पेंट (1.92 फीसदी), नेस्ले इंडिया (1.57 फीसदी), अल्ट्राटेक सीमेंट (1.07 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनीलीवर (1.02 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 10 सेक्टरों में बढ़त रही जबकि नौ सेक्टरों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई के सबसे ज्यादा बढ़त वाले पांच सेक्टरों के सूचकांकों में बैंक इंडेक्स (2.64 फीसदी), वित्त (1.82 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.28 फीसदी), तेल व गैस (0.70 फीसदी) और आईटी (0.65 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के सबसे ज्यादा कमजोरी वाले पांच सेक्टरों में रियल्टी (1.58 फीसदी), हेल्थकेयर (1.01 फीसदी), एफएमसीजी (0.69 फीसदी), कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी गुड्स एंड सर्विसेस (0.57 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.53 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई पर कुल 3,144 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,376 शेयरों में बढ़त रही जबकि 1,584 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सत्र के आखिर में 184 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट को चार फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला लिया। वहीं, रिवर्स रेपो रेट भी 3.35 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।

उधर, विदेशी बाजारों से भी मजबूत संकेत मिलने से घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुझान बना रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *