आम आदमी की समस्याओं का ब्लॉक, थाना-तहसील स्तर पर त्वरित करें  निस्तारण : CM YOGI

[object Promise]

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां आयोजित एक बैठक के दौरान मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि वे ब्लॉक, थाना तथा तहसील स्तर पर आम आदमी की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक, थाना तथा तहसील स्तर के कार्यालयों में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और उनके द्वारा आम आदमी की समस्याओं के निस्तारण की मॉनिटरिंग भी की जाए। आम जनता की अधिकतर समस्याएं इन्हीं तीन स्तरों से सम्बन्धित होती हैं। इसलिए इन कार्यालयों की कार्यशैली में आमूल-चूल परिवर्तन दिखना चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कार्यालयों में ऑनलाइन प्रार्थना पत्र देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान से सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों का जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *