आप हो जायेंगे हैरान जब इस मुस्लिम स्कूल में संस्कृत के श्लोक की सुनेंगे आवाज !

[object Promise]

 गुजरात के बडोदरा में एमईएस बॉयज हाई स्कूल है जिसे मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी (MES) चलाती है। वैसे तो इन दिनों यह स्कूल लड़कियों के दाखिले को लेकर चर्चा में है लेकिन यह विद्यालय एक और वजह से सुर्खियां बटोर रहा है।

जब वडोदरा के याकूतपुरा एरिया के इस स्कूल के पास से होकर गुजरेंगे तो आप संस्कृत के श्लोक की आवाज सुनेंगे। हैरान मत होइए, यह कोई आज का मामला नहीं है। विद्यालय के स्थापना काल से ही यहां संस्कृत की पढ़ाई हो रही है।

चूकि इस स्कूल को एक मुस्लिम संस्था के द्वारा चलाया जाता है इसलिए स्कूल के ज्यादातर छात्र मुस्लिम हैं लेकिन यहां संस्कृत पढ़ाई जाती है। इसे मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी (एमईएस) चलाती है। स्कूल के प्रिंसिपल एम.एम.मालिक ने बताते हैं कि स्कूल की स्थापना के समय से ही छात्रों को संस्कृत पढ़ाई जाती है। हाल ही में स्कूल में लड़कियों को भी दाखिला दिया गया है, जिसके कारण स्कूल सुर्खियों में है।

मालिक ने बताया, ‘9 और 10 क्लास में छात्रों को फारसी, उर्दू, अरबी और संस्कृत में से किसी एक भाषा को चुनने का विकल्प होता है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि क्लास 9 के 40 फीसदी से ज्यादा छात्रों ने संस्कृत चुना है। इस साल कुल 348 छात्रों में से 146 छात्रों ने संस्कृत चुना है। इन 146 छात्रों में से सिर्फ 6 हिंदू हैं बाकी सभी मुस्लिम हैं। इनमें से ज्यादातर छात्र 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में भी संस्कृत रखेंगे।

एक और बात जो हैरान करने वाली है, वह यह है कि संस्कृत यहां मुस्लिम शिक्षकों द्वारा ही पढ़ाई जाती है। आबिद अली सैयद और मोइनुद्दीन काजी साल 1998 से यहां क्लास ले रहे हैं। आबिद अली बताते हैं कि स्कूल में संस्कृत काफी समर्पण के साथ पढ़ाई जाती है। आबिद ने बताया कि अन्य भाषाओं के मुकाबले संस्कृत का व्याकरण और उच्चारण मुश्किल होता है, उसके बावजूद हमारे छात्र संस्कृत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

इसे भी पढ़े: Case of Kasganj : यूपी के लिए ‘कलंक’ और ‘शर्म’ की बात: राम नाईक 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *