आपसी विवाद को लेकर बीटेक के छात्र को गोली मारी

[object Promise]

परतापुर हाईवे पर एक बीटेक के छात्र को तीन युवकों ने हॉस्टल में घुसकर गोली मार दी है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।

मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला छात्र संतोष यादव परतापुर हाईवे स्थित बीआईटी कॉलेज में बीटेक का स्टूडेंट है। संतोष यादव निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। आरोप कि संतोष सोमवार रात हॉस्टल में अकेले थे। इसी दौरान तीन युवक उसके पास वहां पर पहुंचे। पहले कहासुनी हुई और फिर एक युवक ने संतोष को गोली मार दी। गोली  संतोष के पेट में लगी है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों वहां पहुंचें। जानकारी लगते ही परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल संतोष यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। पुलिस का दावा कि हमलावर घायल छात्र के परिचित हैं। घायल संतोष ने सुमित ठाकुर नाम के एक छात्र का नाम बताया है। जिसके इशारे पर हमला कराने का आरोप लगाया।

संतोष ने बताया कि कुछ दिन पहले सुमित ठाकुर नाम के एक छात्र से उसका विवाद हुआ था। उसी रंजिश में सुमित ने युवकों को भेजकर हमला कराया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। छात्र का इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने पर छात्र से सही बात पूछी जाएगी। वह अभी पूरी बात नहीं बता पा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *