नई दिल्ली। जाफराबाद के मेट्रो स्टेशन पर शनिवार लगभग आधी रात से शुरू हुआ है। यहां पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं आधी रात को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजरने वाली सड़क पर बैठ गईं और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। इस सड़क के बंद होने की वजह से यहां से मौजपुर और यमुना विहार जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
जाफराबाद में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।
इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाए गए एक छोटे से मंच को तोड़ दिया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मेज से एक छोटा मंच बना रखा था। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन की वजह से मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। अब लोग इस मेट्रो स्टेशन से मेट्रो की सेवाएं नहीं ले पाएंगे। यहां पर मेट्रो गेट के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक आधी रात को प्रदर्शनकारी महिलाएं सीलमपुर रेड लाइट से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन की ओर कूच कीं और जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर बैठ गईं. प्रदर्शन में बड़ी तादाद में बुर्का पहनीं औरतें शामिल हैं. इन्होंने कैंडल जलाया और सीएए के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि रात बढ़ने के साथ भीड़ कम होती गई और पुलिस की संख्या भी कम हो गई।
प्रदर्शनकारियों के सड़क पर बैठने की वजह से इधर से लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने रोड नंबर 66 जाम कर रखा है, ये सड़क सीलमपुर को मौजपुर और यमुना विहार से जोड़ती है। विरोध में शामिल महिलाओं ने बताया कि शाहीन बाग की तरह वे भी सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। हाथ में तिरंगा लिए महिलाओं ने आजादी के नारे लगाते हुए कहा कि वे तब तक प्रदर्शनस्थल से नहीं हटेंगी जब तक कि केंद्र सरकार सीएए को रद्द नहीं कर देती है।
#WATCH Delhi: People continue to protest in Jaffrabad metro station area, against #CitizenshipAmendmentAct. Security has been deployed there.
As per the Delhi Metro Rail Corporation, entry and exit of Jaffrabad have been closed. Trains will not be halting at this station. pic.twitter.com/gOLTj9MUnG
— ANI (@ANI) February 23, 2020
प्रदर्शन में शामिल कई महिलाओं ने अपनी बांह पर नीला बैंड लगा रखा था और जय भीम का नारा लगा रही थीं। बता दें कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के अनुनायी नीली पोशाक और नीला झंड़ा लगाते हैं।
महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में महिला पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। जाफराबाद में ऐसे समय में प्रदर्शन शुरू हुआ है जब शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क को खाली कर दिया है. शाहीन बाग में सड़क खुलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार लगातार कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि सीलमपुर में सीएए के खिलाफ पहले भी हिंसा हो चुकी है। यहां सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गाड़ियां जला दी थी और कई स्थानों पर तोड़ फोड़ की थी. सीलमपुर में सीएए के खिलाफ एक प्रदर्शन पहले से ही चल रहा है। यहां भी हरदम प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी रहती है। अब जाफराबाद में ये नया प्रदर्शन शुरू हो गया है।
Delhi: Security deployed in Jaffrabad metro station area as women continue to protest there, against #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/FRs9L25tgr
— ANI (@ANI) February 23, 2020
Leave a Reply