‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान : जिसका समर्थन करेंगे आध्यात्मिक नेता, पीएम मोदी ने किया था आह्वान

[object Promise]

नई दिल्ली, प्रेट्र। आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार के ‘वोकल फार लोकल’ अभियान को लोकप्रिय बनाने में मदद की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कई आध्यात्मिक नेताओं ने इसका समर्थन करने का संकल्प लिया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री के आह्वान पर श्री श्री रविशंकर, सद्गुरु जग्गी वासुदेव, स्वामी अवधेशानंद और देवकी नंदन ठाकुर जैसे आध्यात्मिक नेताओं ने समर्थन का प्रस्ताव किया। जैन आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरिश्वर जी महाराज की 151वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने सोमवार को आध्यात्मिक नेताओं से उनके उपदेशों और अपने अनुयायियों से संवाद के दौरान आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने का अनुरोध किया था।

[object Promise]
श्री श्री रविशंकर ने कहा कि उनके संगठन में युवाओं ने अभियान में मदद के लिए एक एप तैयार किया है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। रामदेव ने भी पतंजलि और अपने अनुयायियों की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान को समर्थन का संकल्प लिया।

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि उनके संगठन में युवाओं ने अभियान में मदद के लिए एक एप तैयार किया है। उन्होंने दैनिक इस्तेमाल में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। रामदेव ने भी पतंजलि और अपने अनुयायियों की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान को समर्थन का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने अन्य आध्यात्मिक नेताओं से संपर्क बनाने और उन्हें वोकल फार लोकल के मंच पर लाने का प्रस्ताव भी किया।

अवधेशानंद ने शीर्ष आध्यात्मिक नेताओं की ओर से एकजुट समर्थन का प्रस्ताव दिया और कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान प्रेरणादायक है। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि उनके अनुयायियों ने वोकल फार लोकल को अपने जीवन का ध्येय बना लिया है। बयान में कई अन्य आध्यात्मिक शख्सियतों के समर्थन वाले संदेश साझा किए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *