आज ABVP करेगी फीस बढ़ोतरी के विरोध में JNU से UGC भवन तक मार्च

आज ABVP करेगी फीस बढ़ोतरी के विरोध में JNU से UGC भवन तक मार्च

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में फीस बढ़ोतरी और हॉस्टल मैनुअल में बदलाव के खिलाफ अब एबीवीपी सड़क पर उतरेगी। वे आज जेएनयू से यूजीसी भवन तक मार्च करने जा रही है। दूसरी ओर बाकी छात्र संगठन आने वाले दिनों में मंडी हाउस पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। जेएनयू स्टूडेंट्स की तरफ से मंगलवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था।

जेएनयू में फीस बढ़ोतरी और हॉस्टल मैनुअल में बदलाव के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उबाल पर है। प्रदर्शन कर रहे है छात्राें का कहना है कि जेएनयू प्रशासन ने छात्रावास, मेस और सुरक्षा फीस में 400 प्रतिशत की वृद्धि की है। जेएनयू प्रशासन के खिलाफ सभी संगठनों के छात्र एकजुट हैं। आज एबीवीपी जेएनयू से यूजीसी भवन तक मार्च निकालेगा। दूसरी ओर, तमाम छात्र संगठन आने वाले दिनों में मंडी हाउस पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि छात्रों का आरोप है कि प्रशासन उनकी बातें सुनने को तैयार नहीं है। इससे पहले सोमवार को छात्र कैंपस में प्रदर्शन करने उतरे और दिल्ली पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने छात्रों पर पानी की बौछार की, धक्का-मुक्की भी हुई लेकिन छात्र अपने प्रदर्शन और मांगों पर अड़े रहे। वहीं दूसरी ओर,दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उम्मीद जताई कि छात्रों की मांग पर विचार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *