आज हो सकती है अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के बीच डिफेंस डील, बापू को डोनाल्ड ट्रंप राजघाट जाकर देंगे श्रद्धांजलि

आज हो सकती है अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के बीच डिफेंस डील, बापू को डोनाल्ड ट्रंप राजघाट जाकर देंगे श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार का अहमदाबाद में भव्य स्वागत किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दिल्ली में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। आपको बताते जाए कि सोमवार को मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने डिफेंस डील का ऐलान किया था, जिसने दोनों देशों में बड़े समझौते होने की आस जगा दी हे। वहीं, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप दिल्ली में एक स्कूल में बच्चों से मुलाकात करेंगी।

यहां देखें अमेरिकी राष्ट्रपति का आज का कार्यक्रम:-

-दस बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
-साढ़े दस बजे राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

– ग्यारह बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे,हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।
-बारह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए दोपहर के लंच का आयोजन होगा, यहां दोनों शीर्ष नेता साथ में लंच भी करेंगे। इसके बाद समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास भी आएंगे। इसमें उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन भी शामिल होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *