आज सुप्रीम कोर्ट में नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ होगी याचिका दायर

[object Promise]

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज पहली याचिका दायर होगी। “पीस पार्टी” आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने जा रही है। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के सदस्य आज गुवाहाटी में भूख हड़ताल करने का एलान कर दिया है। संगठन नागरिकता कानून का विरोध कर रहा है। असम के डिब्रूगढ़ में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दे दी गई है।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूरे पूर्वोत्तर में प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन की वजह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे का भारत दौरा अधर में लटक गया है। जापान की मीडिया के मुताबिक, शिंजो अबे अपनी यात्रा को रद्द करने के बारे में सोच रहे हैं। आपको बताते जाए कि भारत और जापान के बीच असम की राजधानी गुवाहाटी में रविवार से समिट होनी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *