आज राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे शुभारंभ

आज राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे शुभारंभ

धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज धर्मशाला में दो दिवसीय राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ करेंगे। उनका 11 बजे पहुंचने का कार्यक्रम हैं। धर्मशाला में कई देशों के राजदूत, देश सहित विदेशों के इन्वेस्टर्स व डेलीगेटस यहां पहुंच चुके हैं।

सुरक्षा को ध्यान में रखकर शहर में 2400 पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। शहर को 18 सेक्टरों में बांट दिया गया है। वहीं शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 नाके लगा दिए गए हैं। प्रदेश में पहली बार हो रहे इतने बड़े आयोजन के दौरान ट्रैफिक मैनेज करना भी पुलिस के लिए चुनौती होगा। सुरक्षा के लिए पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *