आज भी जहर दिल्ली-NCR की हवा में, शहर में छाया धुएं का गुबार

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली और NCR में आज भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है। इसी वजह से दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी लगा दी गई है। 5 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मे भी प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए आपात बैठक की है।
दिल्ली की हवा दमघोंटू हो गई है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 470 पर है, जो कि खतरनाक स्तर पर है। दिल्ली की खराब हवा का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जहरीली हवा की गंभीरता को देखते हुए पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी थी।

वायु प्रदूषण और स्मॉग के चलते दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब हो गई है।  उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी हवा जहरीली हो गई है। बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि जहां भी निर्माण कार्य किया जा रहा है उसे कवर किया जाए। इसके अलावा जिन जगहों पर धूल हो वहीं पानी का छिड़काव किया जाए और कूड़े का सही निस्तारण करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *